जब महिला से डॉक्टर बोला, मेरी पैंट उतारो, तुम्हारी सभी बीमारियां ठीक हो जाएंगी

Edited By Vaneet,Updated: 02 Nov, 2019 04:03 PM

doctor molested woman who came to batala for ultrasound

आज के समय में हर कोई अपने बच्चों को डॉक्टर ही बनाना चाहता है। सबको पता है कि इस प्रोफेशन में इज्जत के साथ-साथ खूब पैसा भी है। ...

बटाला: आज के समय में हर कोई अपने बच्चों को डॉक्टर ही बनाना चाहता है। सबको पता है कि इस प्रोफेशन में इज्जत के साथ-साथ खूब पैसा भी है। लेकिन कुछ डॉक्टरों को यह इज्जत रास नहीं आती है और वह कुछ ऐसा काम कर देते हैं, जिसकी वजह से पूरी डॉक्टर बिरादरी शर्मसार हो जाती है। बटाला में एक अल्ट्रासाउंड सैंटर पर अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला ने बुजुर्ग डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने कहा कि डॉक्टर ने उसे कहा कि अपने हाथों से मेरी पैंट उतारो इससे तुम्हारी सारी बीमारी दूर हो जाएगी। विरोध करने पर डॉक्टर ने अश्लील हरकतें करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को देखकर डॉक्टर मौके से भाग गया। 

Image result for डॉक्टर ने की महिला से गलत हरकत

मेरी पैंट उतारो, तुम्हारी सभी बीमारियां ठीक हो जाएंगी
मिली जानकारी के  अनुसार अल्ट्रासाउंड करवाने आई महिला ने बताया कि डॉक्टर ने पहले उसकी बेटी का अल्ट्रासाउंड किया। इसके बाद जब अल्ट्रासाउंड करने के लिए उसे लिटाया तो डॉक्टर ने उसे कहा कि अपने हाथों से मेरी पैंट उतारो, तुम्हारी सभी बीमारियां ठीक हो जाएंगी। विरोध किया तो अश्लील हरकत भी की। इसके बाद शोर मचाया तो डॉक्टर वहां से भाग गया। शहर के नामी डॉक्टर महिला को मनाने पहुंचे और बोले-चलो डॉक्टर से गलती हो गई, अब उसे माफ कर दो। वहीं महिला बोली-मुझसे यहीं पर आकर डॉक्टर माफी मांगे। वहीं शहर के डॉक्टर आरोप लगाने वाली महिला व उसके भाइयों को समझौता व माफ करने के लिए मनाते रहे। खबर लिखे जाने तक एक डॉक्टर के घर महिला और उसके परिजन व आरोपी डॉक्टर के बीच समझौते की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। 

Image result for अल्ट्रासाउंड मशीन

महिला ने नहीं की पुलिस में शिकायत 
एसएचओ सुखविंदर सिंह ने कहा कि सूचना पर पहुंचे तब तक महिला जा चुकी थी। डाइग्नोस्टिक सेंटर भी बंद मिला। महिला ने कंप्लेंट नहीं दी है। डाक्टर ने अश्लील व्यवहार किया है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!