Edited By Updated: 12 Apr, 2017 10:13 AM
अम्बाला और लुधियाना के सेहत विभाग की टीम ने आज रत्न अस्पताल में छापामारी करके डाक्टर ए.एस. रत्न को एक गर्भवती महिला के गर्भ में पल
लुधियाना(सहगल): अम्बाला और लुधियाना के सेहत विभाग की टीम ने आज रत्न अस्पताल में छापामारी करके डाक्टर ए.एस. रत्न को एक गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे भ्रूण की जांच करते रंगे हाथ दबोचा और उसके द्वारा लिंग जांच के लिए दिए गए 19 हजार रुपए भी बरामद कर लिए। सिविल सर्जन डा. राजीव भल्ला ने बताया कि उक्त छापामारी सिविल सर्जन अम्बाला तथा उनके संयुक्त प्रयासों से की गई। इसके तहत 2 डाक्टरों की टीम अम्बाला से लुधियाना पहुंची। उन्होंने बताया कि उक्त डाक्टर गर्भवती महिला के गर्भस्थ शिशु के लिंग की जांच कर रहा था, जो अम्बाला जिले की रहने वाली है।
मरीज के साथ डेराबस्सी की रहने वाली ए.एन.एम. जो सब-सैंटर जडौत में तैनात है, भी थी। डा. भल्ला ने बताया कि उक्त महिला की पहले 2 लड़कियां हैं। तीसरी बार गर्भवती होने पर उसने ए.एन.एम. के माध्यम से डा. रत्न से संपर्क साधा। लिंग जांच का सौदा 19 हजार में पक्का हुआ, जो मौके पर बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कल डा. रत्न के विरुद्ध बनती कानूनी कार्रवाई करते हुए उसका केस अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त सैंटर की अल्ट्रासाऊंड मशीन पहले भी अनियमितताएं पाए जाने पर सेहत विभाग द्वारा सील की जा चुकी हैं।