जिला सेशन जज की जेलों में पहलकदमी,  किया ये सराहनीय काम

Edited By Urmila,Updated: 25 Sep, 2024 10:43 AM

district session judge commendable work jails

जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा,आज ताजपुर रोड की सैट्रल जेल, महिला जेल व बोर्स्टल जेल में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए।

लुधियाना (स्याल): जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा,आज ताजपुर रोड की सैट्रल जेल, महिला जेल व बोर्स्टल जेल में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। इस अवसर पर जिला सैशन जज कम चैयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी लुधियाना हरप्रीत कौर रंधावा व सदस्य सचिव,पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, एस.ए.एस नगर मनजिंदर सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए‌। 

मनजिंदर सिंह ने संबोधित करते हुए कहां कि आज के युग में बढ़ते शहरीकरण, औद्योगीकरण के चलते बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई के कारण पर्यावरण और परिवेश पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए पेड़ लगाना समय की मांग है। उल्लेखनीय है कि माननीय न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया,न्यायाधीश, माननीय पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय और कार्यकारी अध्यक्ष,पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी एस.ए.एस नगर द्वारा जारी निर्देशों और दिशानिर्देशों के अनुसार जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी लुधियाना ने 1 जुलाई से 30 सितंबर, 2024 तक पर्यावरण और परिवेश की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया है। जिसमें सचिव,जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी हरविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि जिला प्रशासन,वन विभाग,जेल विभाग और विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों को भी इस अभियान में शामिल किया गया है ताकि जितना संभव हो सके पूरे जिले में पौधे लगाकर शहर को प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके। 

सदस्य सचिव मनजिंदर सिंह ने भी जेल का विशेष दौरा किया। जहां उन्होंने जेलों में बंद कैदियों/हवालातियों की समस्याओं को सुना।  इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित जेल अधिकारियों को निर्देश जारी किए। कैदियो/हवालातियों को निशुलक कानूनी सहायता के बारे में विशेष जानकारी भी दी। इस अवसर पर सुपरिटेंडेंट शिवराज सिंह नंदगढ़िया, डिप्टी बलवीर सिंह, महिला जेल सुपरिंटेंडेंट जसपाल सिंह, ब्रौस्टल जेल सुपरिंटेंडेंट गुरप्रीत सिंह,वरिंदरजीत सिंह रंधावा, प्रमुख और संपूर्ण कानूनी सहायता की वकील टीम भी उपस्थित रहीं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!