Edited By Updated: 16 Jan, 2017 02:16 PM
लोहड़ी पर्व दौरान पतंगबाजी करते समय 2 गुटों में कहासुनी हो गई। दूसरे दिन जब एक गुट का नौजवान गली से गुजर रहा था तो दूसरे गुट के 4-5 युवकों ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी पहचान बूटा सिंह पुत्र...
पठानकोट (शारदा): लोहड़ी पर्व दौरान पतंगबाजी करते समय 2 गुटों में कहासुनी हो गई। दूसरे दिन जब एक गुट का नौजवान गली से गुजर रहा था तो दूसरे गुट के 4-5 युवकों ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी पहचान बूटा सिंह पुत्र बलवंत सिंह के रूप में हुई।
बूटा सिंह के भतीजे सौरभ ने बताया कि शनिवार को कुछ युवकों के साथ पतंगबाजी को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी जिस पर उक्त युवाओं ने बूटा सिंह पर हमला कर उसे घायल कर दिया। झगड़ा छुड़ाने गए बूटा सिंह के पिता को भी उन्होंने घायल कर दिया।