गरीब परिवार पर टूटा कहर, खेतों में काम करते मजदूर की मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 30 Jun, 2026 11:36 AM

disaster struck a poor family

उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव भागीवांदर में खेतों में काम करते समय बिजली का करंट लगने से एक खेत मजदूर

तलवंडी साबो: उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव भागीवांदर में खेतों में काम करते समय बिजली का करंट लगने से एक खेत मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान जरनैल सिंह उर्फ बिट्टू (37) पुत्र बूटा सिंह, निवासी गांव भागीवांदर के रूप में हुई है।

मृतक के भाई अमरदीप सिंह उर्फ मनी ने बताया कि जरनैल सिंह दिहाड़ी-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह गांव के खेतों में मजदूरी करने गया था। इसी दौरान वह खेत में बिजली की एक तार की चपेट में आ गया, जिससे करंट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

घटना के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद बाबा दीप सिंह सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस दुखद घटना के बाद गांववासियों ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पंजाब सरकार से मांग की है कि परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे भविष्य में अपना जीवन-यापन कर सकें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!