Edited By Updated: 20 May, 2017 10:48 AM
मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह व प्रदेश कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ के दिशा-निर्देशानुसार नगर निगम चुनावों में योग्य कार्यकत्र्ताओं को पार्टी स्तर पर सर्वेक्षण के आधार पर टिकट दी जाएगी।
जालंधर (चोपड़ा) : मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह व प्रदेश कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ के दिशा-निर्देशानुसार नगर निगम चुनावों में योग्य कार्यकत्र्ताओं को पार्टी स्तर पर सर्वेक्षण के आधार पर टिकट दी जाएगी।
उक्त शब्द जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान दलजीत आहलूवालिया ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहे। उन्होंने बताया कि नौजवानों व महिलाओं को प्राथमिक आधार पर टिकट मिलेगी। आहलूवालिया ने मेयर सुनील ज्योति की कारगुजारियों का जिक्र करते हुए बताया कि मेयर ने अपने कार्यकाल में रिश्वतखोरी, हेराफेरी व गबन की सभी हदों को पार कर दिया है। उन्होंने कहा कि विगत दिनों गड्ढे में गिरे प्रैस छायाकार की मौत के निगम अधिकारी जिम्मेवार हैं जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र से मांग की कि निगम में पिछले वर्षों में हुए कार्यों व घोटालों की विजीलैंस अथवा किसी अन्य एजैंसी से जांच करवाई जाए।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम लिखे पत्र जिस में मकसूदां-विधीपुर फाटक की कागजों में बनी 3.71 करोड़ रुपए की सड़क का घोटाला, स्वीपिंग मशीन घोटाला व 13.80 करोड़ के पैचवर्क घोटाले का पूरा विवरण देते हुए कहा कि ऐसे अनेक घोटाले हैं जिनकी जांच होनी बेहद जरूरी है।