योग के साथ आहार पर नियंत्रण भी जरूरी: विजय चोपड़ा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Oct, 2017 02:49 PM

diet control is also important with yoga vijay chopra

योग पथ संस्थान द्वारा अजय मैमोरियल पक्षी विहार ट्रस्ट कोट सदीक के श्रीमती स्वदेश चोपड़ा हाल में ध्यान साधना कार्यक्रम करवाया गया जिसका  शुभारम्भ मुख्यातिथि श्री विजय चोपड़ा ने ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने योग के महत्व बारे बताते हुए कहा कि...

जालंधर (पांडे) : योग पथ संस्थान द्वारा अजय मैमोरियल पक्षी विहार ट्रस्ट कोट सदीक के श्रीमती स्वदेश चोपड़ा हाल में ध्यान साधना कार्यक्रम करवाया गया जिसका  शुभारम्भ मुख्यातिथि श्री विजय चोपड़ा ने ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने योग के महत्व बारे बताते हुए कहा कि योग करने के साथ-साथ अपने खान-पान पर नियंत्रण करना भी जरूरी है तभी योग करने का लाभ मिलेगा। उन्होंने अपनी पुरानी स्मृतियां भी साधकों के साथ सांझी कीं।


श्री चोपड़ा ने अजय मैमोरियल ट्रस्ट के प्रवीण जैन द्वारा समाजसेवा करने की सराहना करते हुए बताया कि शहीद परिवार फंड की ओर से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पीड़ितों को सहायता के रूप में भेजी जाने वाली ट्रक सामग्री में ट्रस्ट की ओर से भी सहायता की जाती रही है। संस्था के अध्यक्ष डा. विनोद कुमार ने ध्यान विषय का व्याख्यान करते हुए कहा कि ध्यान से परमात्मा से जुड़ा जा सकता है। मनीष गुप्ता ने संस्था द्वारा प्रतिदिन चलाई जा रही कक्षाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जालंधर के अलावा अन्य शहरों में भी योगाभ्यास करवाया जा रहा है।
 

हरीश बतरा ने बताया कि संस्था ने कई संस्थाओं के साथ करार तो किए ही हैं, साथ ही फ्लोरिडा की यूनिवर्सिटी के साथ अनुबंधित है। संस्था की उपाध्यक्ष अणुदीप ने उपस्थित लोगों की शारीरिक समस्याओं के निवारण हेतु योगाभ्यास करवाया और भजन प्रस्तुत किया। पक्षी विहार के महासचिव हेमंत पंडित ने अतिथियों का स्वागत किया। अनिल आहुजा ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य हर मनुष्य को निरोगी रखना है। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए नि:शुल्क योग को घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।


इस मौके पर प्रवीण जैन, कुलविन्द्र चीमा, जय मित्तल, हरीश बत्तरा, अनिल आहूजा, मनीष गुप्ता, गिरीश, नरिन्द्र सिंह, राम स्वरूप, एस.के. अरोड़ा, मनीष अरोड़ा, मंजू अरोड़ा, मनोहर धवन, पूर्ण चंद, सोनू जैन, देशराज जैन, एच.आर. मल्होत्रा, आर.के. शर्मा, सुखदेव गोयल, निखिल शर्मा, मुनीष अग्रवाल, मेघ गर्ग, मंजुला सूद, अंजू शर्मा, अमित जिन्दल, सतिन्द्र मल्होत्रा, रजिन्द्र बिल्ला, ललित महेन्द्रू, अमित शर्मा, डा. चरणजीत सिंह, पी.के. सलूजा, दिनेश जैन, सोनू जैन, ओंकार राजीव, सुभाष कपूर, रजत, संजीव शर्मा, विजय पुरी, वरिन्द्र शर्मा सहित भारी संख्या में गण्यमान्य शामिल हुए। इस दौरान श्री विजय चोपड़ा की ओर से गण्यमान्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब ग्रेस की ओर से डी.पी. जैन तथा उनके साथियों ने 5 बोरी दाना पक्षी विहार को भेंट किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!