खराब पानी की सप्लाई से मोहल्ला उच्चा धोड़ा में फैला डाइरिया

Edited By Des raj,Updated: 13 Jul, 2018 09:42 PM

diarrhea spread in the uccha dhora mohalla

कपूरथला के निकटवर्ती क्षेत्र में मोहल्ला उच्चा धोड़ा में खराब पानी पीने से भारी संख्या में लोगों की सेहत खराब होने के उपरांत उन्हें उपचार हेतु कपूरथला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

कपूरथला(मल्होत्रा): कपूरथला के निकटवर्ती क्षेत्र में मोहल्ला उच्चा धोड़ा में खराब पानी पीने से भारी संख्या में लोगों की सेहत खराब होने के उपरांत उन्हें उपचार हेतु कपूरथला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बीमारों में बुजुर्ग, महिलाएं तथा बच्चे शामिल हैं। सिविल अस्पताल में अपना इलाज करवा रही मनजीत कौर पत्नी बलवीर सिंह ने बताया कि उसकी अचानक सेहत खराब हो गई, तथा वह उल्टियां करने लगे। पारिवारिक सदस्यों ने उपचार हेतु उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। 

इसी तरह सिविल अस्पताल में उपचाराधीन तीन वर्षीय सरबजीत सिंह पुत्र यादविंदर सिंह, दो वर्षीय सुखमन पुत्री राजकुमार, 25 वर्षीय गीता पुत्री सुखविंदर सिंह, कंचन पुत्री अमृत लाल, रानी पत्नी बिकर सिंह व कैलाशवंति पत्नी किशन लाल को भी, उपचार के लिए उनके परिजनों द्वारा सेहत बिगडऩे के बाद 108 एबुलैंस द्वारा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मरीजों के परिजनों ने बताया कि सभी मरीजों का स्वास्थ्य टूटियों में आए गंदे पानी के सेवन से खराब हुआ है।  इस संबंध में जब स्वास्थ विभाग की डा. शोभना बांसल से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि क्षेत्र में खराब पानी की सप्लाई के बाद पानी पीने से उक्त सभी की हालत खराब हो गई है। 

सभी मरीजों को उल्टियां व दस्त की शिकायत हो गई। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों का इलाज के लिए विशेष टीमें एस.एम.ओ कपूरथला के नेतृत्व में काम रही है।  उन्होंने क्षेत्र में जाकर नगर कौंसिल के अधिकारियों की सहायता से पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है तथा पानी के टैंकर द्वारा स्पैशल पानी की सप्लाई शुरु कर क्षेत्र के सभी लोगों को क्लोरिन की गोलियां दी जा रही है। उन्होंने  कहा कि मोहल्ला उच्चा धोड़ा व आसपास के क्षेत्र में सिविल अस्पताल की टीम द्वारा 40 मरीजों के स्वास्थ की जांच की गई। जिनमें से 29 के करीब मरीजों को दवाई मुहैया करवाई गई। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!