Edited By Vatika,Updated: 19 Apr, 2021 03:55 PM
पंजाब की राजनीति में उस समय पर बड़ा धमाका हुआ, जब अकाली दल टकसाली के प्रधान जत्थेदार रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा और अकाली दल डेमोक्रेटिक
चंडीगढ़ः पंजाब की राजनीति में उस समय पर बड़ा धमाका हुआ, जब अकाली दल टकसाली के प्रधान जत्थेदार रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा और अकाली दल डेमोक्रेटिक के प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा ने अपनी -अपनी पार्टियों को भंग करते नई पार्टी के गठन का ऐलान कर दिया।
जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक और अकाली दल डेमोक्रेटिक के सीनियर नेता रणजीत सिंह तलवंडी की सैक्टर -39 स्थित रिहायश में दोनों पार्टियों की एकता कमेटियों की बैठक हुई। इसके बाद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा और सुखदेव सिंह ढींडसा की तरफ से प्रैस कान्फ़्रेंस की गई। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में नई पार्टी का ऐलान किया जाएगा।
इस पार्टी के प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा होंगे। इस मौके ब्रह्मपुरा और ढींडसा ने कहा कि वह शिरोमणि अकाली दल के ख़िलाफ़ नहीं हैं, बल्कि इस पार्टी पर काबिज़ सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि वह सुखबीर को हराने के लिए आम आदमी पार्टी, बसपा और अन्य पंथक पार्टियों के साथ भी बातचीत करेंगे।