DGP ने फील्ड अधिकारियों को गैंगस्टर्स व नशा तस्करों पर छापे मारने के दिए निर्देश

Edited By Vatika,Updated: 30 Jun, 2018 11:47 AM

dgp meeting

पंजाब पुलिस के महानिदेशक सुरेश अरोड़ा ने आज फील्ड में तैनात  पुलिस अधिकारियों को गैंगस्टर्स तथा नशा तस्करों   की गतिविधियों  पर लगाम लगाने के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए छापे मारने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि अगर...

जालन्धर(धवन): पंजाब पुलिस के महानिदेशक सुरेश अरोड़ा ने आज फील्ड में तैनात  पुलिस अधिकारियों को गैंगस्टर्स तथा नशा तस्करों   की गतिविधियों  पर लगाम लगाने के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए छापे मारने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि अगर उनके क्षेत्रों में नशा बढ़ता है तो इसके लिए उन्हें ही उत्तरदायी माना जाएगा। डी.जी.पी. ने आज पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर में राज्य के सभी पुलिस कमिश्ररों, एस.एस.पीज., रेंजों के आई.जी. तथा डी.आई.जी. के साथ लम्बी उच्च स्तरीय बैठक की।

बैठक करने का उद्देश्य राज्य में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करना तथा कानून और व्यवस्था से संबंधित मामलों पर विचार करना था। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को अपने एजैंडे पर नशा तस्करों व गैंगस्टर्स की गतिविधियों को सबसे ऊपर रखना है। निम्र स्तर पर तैनात पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को नशा तस्करों पर और सख्ती करनी होगी ताकि नशों को जड़ से खत्म किया जा सके। अगर किसी क्षेत्र में नशा बढ़ता है तो संबंधित क्षेत्र के पुलिस इंचार्ज को इसके लिए जिम्मेदार माना जाए। डी.जी.पी. ने सभी फील्ड अधिकारियों से कहा कि नशा तस्करों द्वारा अवैध रूप से बनाई गई जायदादों को जब्त किया जाए। इसके लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए। फील्ड अधिकारियों से कहा गया कि जो लोग नशा करने के आदी हैं उन्हें नशा छुड़ाओ केंद्रों में भेजा जाना चाहिए। डी.जी.पी. ने एन.जी.ओज की मदद लेने का आह्वान करते हुए कहा कि नशों को खत्म करने के लिए पंचायतों, शिक्षण संस्थाओं तथा समाज का सहयोग जरूरी है।

राज्य में कट्टरपंथियों व आतंकियों की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए डी.जी.पी. ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे नौजवानों को राष्ट्र विरोधी तत्वों की साजिशों से सचेत करें जो राज्य में गड़बड़ फैलाना चाहते हैं।  डी.जी.पी. ने कहा कि ऐसे तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देते  हुए  कहा  कि  अगर उन्होंने  अपने  कार्य में ढील दिखाई तो इसे भी सहन नहीं किया जाएगा।  डी.जी.पी. ने राष्ट्रव्यापी आपातकालीन रिस्पांस प्रणाली को लागू करने की प्रगति की समीक्षा की, जिसे पंजाब में भारत सरकार के सी-डैक द्वारा लागू किया जा रहा है। बैठक में डी.जी.पी. (कानून व्यवस्था) हरदीप ढिल्लों, डी.जी.पी. (इंटैलीजैंस) दिनकर गुप्ता, डी.जी.पी. (प्रशासन) एम.के. तिवारी, अतिरिक्त डी.जी.पी. ईश्वर सिंह, पुलिस कमिश्रर जालन्धर प्रवीण कुमार सिन्हा के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!