लुटेरों का पीछा करने वाले फल विक्रेता का DGP गौरव यादव ने किया सम्मान

Edited By Vatika,Updated: 23 Jul, 2022 11:05 AM

dgp gaurav yadav honored

पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने आज डेरा बस्सी में गन प्वाइंट पर एक नागरिक से पिछले समय एक करोड़ की राशि

जालन्धर (धवन): पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने आज डेरा बस्सी में गन प्वाइंट पर एक नागरिक से पिछले समय एक करोड़ की राशि लूट कर दौड़ रहे लुटेरों का अपनी जान की परवाह न करते हुए पीछा करने वाले फल विक्रेता का आज नकद इनाम देकर सम्मान किया गया।

डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि डेरा बस्सी के नागरिक से जब एक करोड़ रुपए की लूट हुई थी तो फल विक्रेता ने जब लुटेरों का पीछा किया तो उन्होंने दौड़ते हुए उसे भी गोली मार दी थी जिसमें फल विक्रेता घायल हो गया था। बाद में एस.ए.एस. नगर पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 98 लाख रुपए की राशि बरामद कर ली थी।

डी.जी.पी. यादव ने कहा कि फल विक्रेता द्वारा एक योग्य नागरिक होने का सबूत दिया गया था तथा फल विक्रेता ने अपनी जान की परवाह न  करते हुए बहादुरी का परिचय दिया था इसलिए पंजाब पुलिस ने उसका मनोबल ऊंचा करने के लिए उसे नकद ईनाम के साथ-साथ एक प्रमाण पत्र भी दिया है। अगर सभी नागरिक समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएं तो आपराधिक तत्वों पर पूरी तरह ेस नुकेल कसी जा सकती है। डी.जी.पी. ने कहा कि फल विक्रेता ने समाज के सामने एक उदाहरण पेश किया है। समाज में जो भी बहादुरी का परिचय देगा उसे आने वाले समय में भी पंजाब पुलिस द्वारा इसी तरह से सम्मानित किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!