Edited By Vaneet,Updated: 08 Sep, 2018 10:02 PM
पंजाब सरकार ने पुलिस महानिदेशक मुहम्मद मुस्तफा को आज तत्काल प्रभाव से स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का...
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने पुलिस महानिदेशक मुहम्मद मुस्तफा को आज तत्काल प्रभाव से स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का प्रमुख नियुक्त किया है। यह जानकारी आज यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई। एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में एसटीएफ के प्रमुख हरप्रीत सिंह सिद्धू को मुख्यमंत्री, का प्रधान सचिव बनाया गया है। अब उनका स्थान मुस्तफा लेंगे। इसके साथ ही मुस्तफा डीजीपी/मानवीय अधिकारों का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।