Edited By Vatika,Updated: 25 Nov, 2019 01:58 PM
डेरा सच्चा सौदा सिरसा के संस्थापक साई शाह मस्ताना जी के 128वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में डेरा राजगढ़ सलाबतपुरा में एक विशाल समागम आयोजित किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में डेरा प्रेमियों ने शिरकत की।
बठिंडा (विजय): डेरा सच्चा सौदा सिरसा के संस्थापक साई शाह मस्ताना जी के 128वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में डेरा राजगढ़ सलाबतपुरा में एक विशाल समागम आयोजित किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में डेरा प्रेमियों ने शिरकत की।
गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाए जाने और उसके जेल जाने के करीब सवा दो साल बाद करीब 50 हजार डेरा समर्थक शामिल हुए। इस दौरान राम रहीम की करीबी हनीप्रीत के हिरासत से छूटने के बाद उनके कार्यक्रम में शामिल होने की भी चर्चा थी पर वह नहीं पहुंची। इस अवसर पर नाम चर्चा के दौरान कविराज भाइयों ने अवतार माह के शबद गाए। इस मौके 128 जरूरतमंद लोगों को घरेलू राशन वितरित किया गया।
इस उपरांत डेरा सच्चा सौदा के सीनियर उपाध्यक्ष चेयरमैन जगजीत सिंह इंसा ने संगत को बधाई दी। सेवादार मोहन लाल इंसा ने गुरु की शिक्षाओं के बारे जानकारी दी। वहीं संगत ने मानवता की भलाई के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प दोहाराया।इस अवसर पर सलातबतपुरा के सेवादार सुखदेव सिंह पक्खो इंसा, जोरा सिंह इंसा, अजीत सिंह इंसा, गुरदेव इंसा, बलजिंद्र इंसा, जसवीर इंसा, नानक इंसा, राजनीतिक विंग के सदस्य राम सिंह चेयरमैन इंसा, रामकरण इंसा व अन्य लोग उपस्थित थे।