नाभा जेल पहुंचे IG ने माना डेरा प्रेमी बिट्टू के कत्ल से बेअदबी मामले की जांच हुई प्रभावित

Edited By Vatika,Updated: 29 Jun, 2019 08:44 AM

dera premi murder case

डेरा प्रेमी महेन्दरपाल बिट्टू के कत्ल के मामले की जांच के लिए आज बेअदबी मामलों की जांच कर रही स्पैशल इन्वैस्टीगेशन टीम के मैंबर आई.जी. कुंवर विजय प्रताप सिंह नाभा जेल पहुंचे। उन्होंने न्यू नाभा जेल में बंद डेरा प्रेमियों के साथ भी बैठक की।

पटियाला/नाभा(बलजिन्द्र/ जैन/ गोयल): डेरा प्रेमी महेन्दरपाल बिट्टू के कत्ल के मामले की जांच के लिए आज बेअदबी मामलों की जांच कर रही स्पैशल इन्वैस्टीगेशन टीम के मैंबर आई.जी. कुंवर विजय प्रताप सिंह नाभा जेल पहुंचे। उन्होंने न्यू नाभा जेल में बंद डेरा प्रेमियों के साथ भी बैठक की।
PunjabKesari
सारा क्राइम सीन देखा तथा महेन्दरपाल बिट्टू का कत्ल करने वाले गुरसेवक सिंह और मनिंदर सिंह से काफी सवाल पूछे। लगभग 3 घंटे कुंवर विजय प्रताप न्यू नाभा जेल में रहे। पूछताछ के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए आई.जी. कुंवर विजय प्रताप ने मीडिया के सामने माना कि महेन्दरपाल बिट्टू के कत्ल के साथ जांच प्रभावित हुई है। आई.जी. ने कहा कि महेन्दरपाल बिट्टू इस मामले की अहम कड़ी था और उसके कत्ल के साथ यह कड़ी टूट गई है, परन्तु फिर भी बेअदबी मामलों में दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेंगे और सच्चाई सभी के सामने रखी जाएगी।  
PunjabKesari
हालांकि इस से ज़्यादा उन्होंने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया और ज़्यादा सवालों से बचते ही नजर आए। यहां यह वर्णनयोग्य है कि महेन्दरपाल बिट्टू के कत्ल को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे थे। कई सवालों में यह भी कहा जा रहा है कि बिट्टू कत्ल के साथ कई राज साथ ही चले गए, इसलिए महेन्दरपाल बिट्टू कत्ल को गहरी साजिश बताया जा रहा है। इसको लेकर अलग-अलग पार्टियों की तरफ से अलग-अलग सवाल भी खड़े किए जा रहे हैं। आज आई.जी. कुंवर विजय प्रताप सिंह द्वारा जांच प्रभावित होने की बात मानी जाने के बाद उठाए जा रहे सवालों की पुष्टि भी हुई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!