कंवलप्रीत बराड़ ने फतेहगढ़ साहिब के नए डिप्टी कमिश्रर के तौर पर पद संभाला

Edited By Updated: 18 Mar, 2017 01:38 PM

deputy commissioner

कंवलप्रीत बराड़ आई.ए.एस. ने डिप्टी कमिश्रर फतेहगढ़ साहिब का चार्ज संभाल लिया है। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की अगुवाई में बनी नई पंजाब सरकार ने जिले के पहले डिप्टी कमिश्रर कमलदीप सिंह संघा

फतेहगढ़ साहिब (जज्जी, बख्शी): कंवलप्रीत बराड़ आई.ए.एस. ने डिप्टी कमिश्रर फतेहगढ़ साहिब का चार्ज संभाल लिया है। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की अगुवाई में बनी नई पंजाब सरकार ने जिले के पहले डिप्टी कमिश्रर कमलदीप सिंह संघा की बदली अमृतसर में बतौर डिप्टी कमिश्रर कर दी है। बराड़ इससे पहले नगर निगम लुधियाना में बतौर कमिश्रर सेवा निभा रहे थे। अपना पद संभालने से पहले बराड़ ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका तथा गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर ने उन्हें सिरोपा भेंट किया।

इससे पहले जिले के समूह अधिकारियों व कर्मचारियों ने फतेहगढ़ साहिब के पहले डिप्टी कमिश्रर कमलदीप सिंह संघा को विदायगी दी। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्रर उपकार सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्रर विकास अवतार सिंह भुल्लर, एस.डी.एम. फतेहगढ़ साहिब नवराज सिंह बराड़, एस.डी.एम. बस्सी पठाना अरविंद गुप्ता, एस.डी.एम. अमलोह अमनदीप सिंह भट्टी, सहायक कमिश्रर शिकायतें राज 
कुमार के अलावा अलग-अलग विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!