Edited By Des raj,Updated: 24 Aug, 2018 12:51 AM
विजीलैंस विभाग की टीम द्वारा आज डी.एस.पी. तजिंद्र सिंह की अगुवाई में नगर कौंसिल कार्यालय में दोबारा दबिश दी गई। तजिन्द्र सिंह ने बताया कि हरिन्द्र सिंह कलसी पूर्व उपाध्यक्ष द्वारा जो आरोप लगाए गए थे, उनकी जांच हेतु वह दोबारा नगर कौंसिल कार्यालय...
बटाला(बेरी,मठारू): विजीलैंस विभाग की टीम द्वारा आज डी.एस.पी. तजिंद्र सिंह की अगुवाई में नगर कौंसिल कार्यालय में दोबारा दबिश दी गई। तजिन्द्र सिंह ने बताया कि हरिन्द्र सिंह कलसी पूर्व उपाध्यक्ष द्वारा जो आरोप लगाए गए थे, उनकी जांच हेतु वह दोबारा नगर कौंसिल कार्यालय बटाला में पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में नगर कौंसिल के कुछ अधिकारियों के बयानों को कलमबंद किया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है और जल्द ही इसके परिणाम लोगों के सामने लाए जाएंगे।
तजिन्द्र सिंह ने कहा कि विजीलैंस विभाग का काम दूध का दूध व पानी का पानी करना है, इसके लिए विभाग के अधिकारी पूरी तरह से मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपों की जांच गहनता से की जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई हेतु उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा। डी.एस.पी. सिंह ने कहा कि किसी के साथ भी धक्केशाही नहीं होगी। इस अवसर पर एस.आई. मनजीत सिंह, ए.एस.आई. रछपाल सिंह व ए.एस.आई. बलविन्द्र सिंह भी मौजूद थे।