Edited By Tania pathak,Updated: 01 Feb, 2021 09:50 AM
लुधियाना देहाती के थाना सुधार के अधीन पड़ते गांव टूसे के एक नौजवान इकबाल सिंह (23) को दिल्ली के थाना अलीपुर की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गुरुसर सुधार: लुधियाना देहाती के थाना सुधार के अधीन पड़ते गांव टूसे के एक नौजवान इकबाल सिंह (23) को दिल्ली के थाना अलीपुर की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी नौजवान के पिता तेजिंदर सिंह ने दी। 29 जनवरी को दिल्ली के सिंघू बार्डर से आंदोलनकारी किसानों तथा स्थानीय लोगों में हुए टकराव में कुछ पुलिस मुलाजिम घायल हो गए थे। पुलिस द्वारा इकबाल सिंह सहित 48 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की सूचना है।