Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Nov, 2017 09:22 AM
पिछले 2 दिनों से जारी हल्की बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सैल्सियस की गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सैल्सियस तथा अधिकतम तापमान 23 डिग्री सैल्सियस...
जालंधर (राहुल): पिछले 2 दिनों से जारी हल्की बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सैल्सियस की गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सैल्सियस तथा अधिकतम तापमान 23 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह से ही आसमान साफ रहा। 10 डिग्री सैल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ अमृतसर पंजाब में सबसे ठंडा रहा। सुबह के समय मौसम की आद्र्रता 85 प्रतिशत रही जोकि शाम के समय 78 प्रतिशत तक पहुंच गई।
पश्चिमोत्तर की ओर से आ रही हवाओं की गति 4 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विभाग की मानें तो आगामी सप्ताह के दौरान धुंधलका गहराने के आसार हैं। इस दौरान 17 नवम्बर को आसमान में बादल छाए रहेंगे जबकि 18 नवम्बर के पश्चात सामान्यत: दिन के समय आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सैल्सियस तक गिरने तथा अधिकतम तापमान 1 से 2 डिग्री सैल्सियस तक बढऩे के आसार हैं।