जालंधर के इस इलाके में सीवरेज से मिली Deadbody, मचा हड़कंप (तस्वीरें)
Edited By Tania pathak,Updated: 31 Mar, 2021 01:06 PM
जालंधर के मकसूदां मंडी में उस समय हड़कंप मच गया जब सीवरेज से एक लाश को लोगों ने तैरते हुए देखा।...
जालंधर (वरुण): जालंधर के मकसूदां मंडी में उस समय हड़कंप मच गया जब सीवरेज से एक लाश को लोगों ने तैरते हुए देखा। मिली जानकारी अनुसार आसपास के लोगों ने सीवरेज में पहले सिर्फ हाथ को ही देखा था, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बारे में जानकारी दी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस डिवीजन 1 की तरफ से लाश को बाहर निकाला गया। शुरूआती जांच में पता चला कि लाश 3-5 दिन पुरानी है।
इसी के साथ लाश पर कोई चोट का निशाँ भी नहीं है जिसे देखते हुए पुलिस अभी हत्या से नकार रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।