Edited By Vatika,Updated: 15 May, 2018 12:15 PM
रोजी रोटी की तलाश में इटली गए गांव हियाला के युवक का रविवार देर शाम शव पहुंचने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
नवांशहर(त्रिपाठी): रोजी रोटी की तलाश में इटली गए गांव हियाला के युवक का रविवार देर शाम शव पहुंचने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
2 बहनों के इकलौते भाई का बक्से में बंद शव देखकर गांव में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं दिखा जिसकी आंखें नम न हो हुई हों। यहां वर्णनीय है कि निर्मल सिंह (26) रोजगार की तलाश में करीब 6 वर्ष पहले इटली गया था तथा मौजूदा समय में वह अपने बहन-बहनोई के पास बैल्जियम में रह रहा था।
इटली के शहर बिरगामो में अपने इटली के पेपर रिन्यू करवाने के गया था परन्तु 24 अप्रैल को उसका शव संदिग्ध हालातों में शहर के एक पार्क में पड़ा मिला था। यहां यह भी वर्णनयोग्य है कि निर्मल सिंह पिछले वर्ष नवम्बर में भारत आया था तथा 3 महीने घर में रहने के बाद जनवरी में ही वापस गया था। मृतक निर्मल सिंह का रविवार शाम को ही गांव के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।