Pics:संदिग्ध अवस्था में खड़ी कार से मिली लाश, फैली सनसनी
Edited By Vatika,Updated: 22 Feb, 2019 12:05 PM
दसूहा के गरना साहिब-भूषा नजदीक उस समय सनसनी फैल गई जब लोगों ने सड़क किनारे अमृतसर नंबर की होंडा सिटी कार में संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति की लाश पड़ी देखी। पुलिस की तरफ से उक्त व्यक्ति का कत्ल किए जाने का अंदेशा जाहिर किया जा रहा है। सूत्रों मुताबिक...
दसूहा (वरिंदर): दसूहा के गरना साहिब-भूषा नजदीक उस समय सनसनी फैल गई जब लोगों ने सड़क किनारे अमृतसर नंबर की होंडा सिटी कार में संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति की लाश पड़ी देखी। पुलिस की तरफ से उक्त व्यक्ति का कत्ल किए जाने का अंदेशा जाहिर किया जा रहा है। सूत्रों मुताबिक गाड़ी से हथियार भी बरामद हुआ है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दसूहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं डी.एस.पी. टांडा गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि गाड़ी से मिले दस्तावेज़ों के आधार पर मृतक की पहचान की जा रही है।