Edited By Updated: 15 May, 2017 01:13 PM
भटिंडा-मानसा मार्ग स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया की वाटर वर्क्स डिग्गी से एक शव बरामद हुआ। शव तैरता नजर आने पर स्थानीय लोगों ने थाना
भटिंडा(पायल): भटिंडा-मानसा मार्ग स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया की वाटर वर्क्स डिग्गी से एक शव बरामद हुआ। शव तैरता नजर आने पर स्थानीय लोगों ने थाना कोटफत्ता पुलिस व सहारा जनसेवा को सूचित किया। मौके पर पहुंचे संस्था सदस्य विक्की व संदीप सिंह ने पुलिस की उपस्थिति में शव को बाहर निकाला।
पुलिस तफ्तीश दौरान मृतक की शिनाख्त भोला सिंह (55) पुत्र बाग सिंह निवासी धोबीआना बस्ती के तौर पर हुई। मृतक ट्रक ड्राइवर था। थाना कोटफत्ता के ए.एस.आई. गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक ट्रक लेकर गोदाम गया था। ऐसा प्रतीत होता था कि वह रात्रि पानी लेने हेतु डिग्गी पर गया और पैर फिसलने से डिग्गी में गिरकर उसकी मौत हो गई। बहरहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम व अन्य जरूरी कार्रवाई के बाद शव वारिसों के सुपुर्द कर दिया है।