Edited By Updated: 03 Nov, 2016 09:21 PM
उरी हमले के बाद भारत द्वारा पीओके में किए गए सर्जिकल सट्राइक के बाद भारत और पाक में रिश्ते काफी तनावपूर्ण बन चुके है। पाक...
होशियारपुर: उरी हमले के बाद भारत द्वारा पीओके में किए गए सर्जिकल सट्राइक के बाद भारत और पाक में रिश्ते काफी तनावपूर्ण बन चुके है। पाक भारत में कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। जानकारी मिली है कि पंजाब में दसूहा के उच्ची बस्सी में पांच संदिग्धों को देखा गया है।
जानकारी के अनुसार उच्ची बस्सी स्थित आर्मी स्कूल के 40 बच्चे दसूहा से स्कूल की बस में जा रहे थे, इन में से दो बच्चों ने दसूहा के रेलवे स्टेशन की दीवार के साथ झाडिय़ों में सेना की वर्दी में मुंह ढ़के हुए 5 संदिग्धों को देखा। स्कूल पहुंचकर बच्चों ने अपने अध्यापकों को बताया। इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल ने एस.एच.ओ. दसूहा कपिल कोशल को बताया और डी.एस.पी. सर्बजीत राय के नेतृत्व में आधा दर्जन गांवों में सर्च अभियान चलाया गया। 5 घंटे तक चले सर्च अभियान में फिलहाल कोई संदिग्ध नहीं मिला फिर भी पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।