Edited By swetha,Updated: 23 Aug, 2018 12:36 PM
चुनावों के बाद सरकार बदलने के बाद भी नगर निगम की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ है।
फगवाड़ा(जलोटा):चुनावों के बाद सरकार बदलने के बाद भी नगर निगम की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ है।
आए दिन इसका खमियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। ऐसे ही एक मामले में निगम की घटिया कार्यप्रणाली के कारण कार 6 फीट चौड़े तथा 5 फीट गहरे गड्ढे में अचानक धंस गई। उक्त घटना चाहल नगर की कलोनी में घटित हुई है। कार के गहरे गड्ढे में अचानक धंसने से लोग काफी हैरान हैं।