Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Jul, 2022 10:34 PM
आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल द्वारा शहर के डी.सी दफ्तर में की गई अचानक चैकिंग के बाद कर्मचारियों ने विधायक व पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
जालंधर : आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल द्वारा शहर के डी.सी दफ्तर में की गई अचानक चैकिंग के बाद कर्मचारियों ने विधायक व पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि बिना अधिकार के की गई चैकिंग के दौरान कर्मचारियों से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शीतल अंगुराल द्वारा किए गए दुर्व्यवहार को लेकर कर्मचारियों ने सोमवार से हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है।
बता दें कि विधायक शीतल अंगुराल के एक्शन के बाद डी.सी. दफ्तर के कर्मचारी भड़क उठे हैं। चैकिंग दौरान शीतल अंगुराल की डी.सी. दफ्तर में कर्मचारियों से बहस हो गई थी और रिकार्ड भी चैक किया था, जिसे लेकर कर्मचारियों में गुस्सा पनप गया है और उनका कहना है कि वे ऐसे माहौल में काम नहीं कर सकते, जिसके बाद उन्होंने हड़ताल पर जाने का मन बना लिया है। कर्मचारियों ने एक प्रैस नोट के जरिए बिना अधिकार के शीतल अंगुराल पर दुर्व्यवहार करने और रिकार्ड चैक करने के आरोप लगाए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here