Edited By swetha,Updated: 10 Mar, 2019 08:15 AM
डेराबस्सी के बस स्टैंड पर म्यूनिसिपल पार्क में पानी की टंकी साफ करने के लिए लगाया गया क्लोरीन गैस का सिलैंडर देर शाम लीक हो गया।
डेराबस्सी(स.ह.): डेराबस्सी के बस स्टैंड पर म्यूनिसिपल पार्क में पानी की टंकी साफ करने के लिए लगाया गया क्लोरीन गैस का सिलैंडर देर शाम लीक हो गया। गैस लीक होने से आसपास के लोग बेहोश होकर गिरने लगे। इनमें से 9 लोगों की हालत बिगड़ गई। इनमें गैस पर काबू पाने के लिए पहुंचे 2 फायर कर्मी भी शामिल हैं।
हालत बिगडने पर लोगों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां 3 की हालत गंभीर होने पर उन्हें चंडीगढ़ सैक्टर-32 अस्पताल को रैफर कर दिया गया। गैस लीक होने के कारण बस अड्डे पर भगदड़ मच गई और आसपास के दुकानदार भी दुकानें छोड़ भाग खड़े हुए। देर रात तक भी सिलैंडर से थोड़ी-थोड़ी गैस लीक हो रही थी, जिसके चलते पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।