पत्थर काटने के दौरान टूटा कटर, ब्लेड मजदूर के गले में लगा

Edited By Des raj,Updated: 18 Jul, 2018 08:12 PM

cutter blade felt in the throat of the laborer

सिविल अस्पताल जैतो के नजदीक वाली गली में एक मजदूर कटर के साथ पत्थर काट रहा था और कटर का ब्लेड टूटकर उस मजदूर के गले में जा लगा।

जैतो(गुरमीत): सिविल अस्पताल जैतो के नजदीक वाली गली में एक मजदूर कटर के साथ पत्थर काट रहा था और कटर का ब्लेड टूटकर उस मजदूर के गले में जा लगा। इस घटना की जानकारी देते समाज सेवी संस्था नौजवान वैल्फेयर सोसायटी के एंबुलैंस के चालक मीत सिंह ने बताया कि गुरजीत सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह गांव हरी नौ पत्थर काटने का काम कर रहा था, कटर टूटकर उसके गले में जा लगा और उसे तुरंत सिविल अस्पताल जैतो में लाया गया। उसकी हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने उसे बठिंडा रैफर कर दिया। 

नौजवान वैल्फेयर सोसायटी के एंबुलैंस के चालक मीत सिंह ने कहा कि जैतो सिविल अस्पताल में डाक्टरों की कमी होने के कारण ज्यादातर मरीजों को टीका, मरहम-पट्टी करने के बाद रैफर कर दिया जाता है। उससे बाद मरीज का भगवान ही रक्षक होता है, परन्तु असल में जैतो सिविल अस्पताल रैफर केंद्र है।

बठिंडा अस्पताल मरीज किया रैफर
एस.एम.ओ. जैतो चंद्र प्रकाश कहते हैं कि सिविल अस्पताल जैतो प्राइमरी स्तर का अस्पताल है। उन्होंने बताया कि मरीज को यहां से बठिंडा अस्पताल रैफर कर दिया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!