Edited By Vatika,Updated: 13 Oct, 2018 09:32 AM
पंजाब को दहलाने के पीछे पाकिस्तान खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. की करतूत के बारे सैंट्रल एजैंसियों को बड़ा इनपुट मिला है। पंजाब समेत हरियाणा व दिल्ली में सक्रिय अंसार गजवत-उल-हिंद आतंकी संगठन के कई सदस्यों के बारे पुलिस व एजैंसियों को अहम सुराग मिले हैं।
जालंधर (रविंदर): पंजाब को दहलाने के पीछे पाकिस्तान खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. की करतूत के बारे सैंट्रल एजैंसियों को बड़ा इनपुट मिला है। पंजाब समेत हरियाणा व दिल्ली में सक्रिय अंसार गजवत-उल-हिंद आतंकी संगठन के कई सदस्यों के बारे पुलिस व एजैंसियों को अहम सुराग मिले हैं।
गिरफ्तार आतंकियों का महिला कनैक्शन भी सामने आ सकता है। पुलिस ने अशोक विहार में रेड कर एक महिला को शक के आधार पर उठाया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। हालांकि इस महिला को क्यों उठाया और इसका इस संगठन से क्या कनैक्शन है, इसके बारे में कोई भी पुलिस अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। सी.टी. इंस्टी‘यूट से गिरफतार तीनों आतंकियों का शुक्रवार को सिविल अस्पताल में मैडीकल चैकअप करवाया गया। गिरफतार तीनों आतंकियों को पुलिस व सैंट्रल एजैंसियां ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लेकर जाएंगी। एजैंसियों को यह भी सुराग मिला था कि पंजाब के साथ-साथ इस संगठन के निशाने पर दिल्ली भी थी। एक टीम को आगे की जांच के लिए दिल्ली व दूसरी टीम को जे.एंड के. भेजा जाएगा। इसके अलावा शुक्रवार को जालंधर के एक पीजी से शक के आधार पर पुलिस ने 2 और कश्मीरी युवकों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के हाथ लगा गिरफ्तार आतंकियों का लैपटाप
पुलिस व एजैंसियों के हाथ गिरफ्तार आतंकियों का लैपटाप भी लगा है, जिसमें से पुलिस को काफी अहम सुराग मिले हैं। आने वाले दिनों में कुछ और गिरफ्तारियां व हथियार बरामद हो सकते हैं। शुक्रवार को डी.जी.पी. इंटैलिजैंस दिनकर गुप्ता भी शहर में थे। उन्होंने पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर से गिरफ्तार आतंकियों के बारे में डाटा जुटाया।
आतंकियों के एक साथी के लुधियाना में छुपे होने की मिली थी सूचना
जांच कर रही टीम को गिरफ्तार आतंकियों के एक साथी के लुधियाना में छुपे होने की सूचना मिली थी। गिरफतार आतंकियों से पूछताछ में इनके एक अन्य साथी का मोबाइल नंबर भी मिला था। उसके आधार पर सुबह टीम को छापामारी करने के लिए लुधियाना भेजा गया था, मगर जैसे ही टीम लुधियाना पहुंची तो आरोपी का मोबाइल नंबर स्विच आफ हो गया। इसके बाद देर शाम टीम को खाली हाथ बैरंग लौटना पड़ा।
सेंट सोल्जर में जांच एजैंसियों की दबिश की चर्चा
जांच एजैंसियां जालंधर में आतंकियों से जुड़े हर मामले को गंभीरता से खंगाल रही हैं। पूरा दिन चर्चा रही कि जांच एजैंसियों ने शुक्रवार को सेंट सोल्जर इंस्टी‘ यूट को भी खंगाला और आतंकियों के बारे कुछ सुराग जुटाने का प्रयास किया। मगर इसकी किसी ने पुष्टि नहीं की।