Edited By Vatika,Updated: 25 May, 2020 09:22 AM
सैंट्रल जेल में तैनात सी.आर.पी.एफ. जवान की सी.एम.सी. अस्पताल में मौत हो गई।
लुधियानाः सैंट्रल जेल में तैनात सी.आर.पी.एफ. जवान की सी.एम.सी. अस्पताल में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सी.आर.पी.एफ. जवान मौर्य संतोष राम चंद्र की ड्यूटी के दौरान तबीयत ठीक न होने पर उसे 23 मई को सी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मृतक जवान महाराष्ट्र का रहने वाला था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर मौत का कारणों का मालूम हो सकेगा।