Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Feb, 2018 12:07 PM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा नीत केन्द्र सरकार द्वारा जनहित में जारी की गई योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए स्थानीय भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश हनी की अध्यक्षता में स्थानीय तथा प्रदेश स्तर के भाजपा नेताओं ने भाजपा प्रदेश के...
अमृतसर (महेन्द्र): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा नीत केन्द्र सरकार द्वारा जनहित में जारी की गई योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए स्थानीय भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश हनी की अध्यक्षता में स्थानीय तथा प्रदेश स्तर के भाजपा नेताओं ने भाजपा प्रदेश के कार्यकारी सदस्य राजिन्द्र मोहन सिंह छीना के आवास पर एक हंगामी बैठक का आयोजन किया जिसमें राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी विशेष तौर पर पहुंचे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार पंजाब सरकार को जनहित योजनाओं के लिए लाखों-करोड़ों रुपए के फंड जारी कर रही है लेकिन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस की प्रशंसा करने की बजाय मोदी सरकार की आलोचना कर रही है, जबकि खुद यह सरकार जनता से किए चुनावी वायदों को पूरा करने में विफल रही है। मोदी सरकार ने जनहित में खास करके निर्धन वर्ग के पक्ष में कई अहम फैसले लेने के साथ ही देश की आॢथक स्थिति को मजबूत करने में अहम भूमिका अदा की है। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई सभी जनहित योजनाओं पर न सिर्फ रोशनी डाली गई, बल्कि उन्हें घर-घर तक पहुंचाने व वर्ष 2019 में होने जा रहे लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी कार्यकत्र्ताओं को अभी से कमर कसने का आह्वान किया।
तरुण चुघ ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने प्रभावशाली विदेश नीति शुरू कर भारत का नाम विश्व में ऊंचा किया है। सांसद श्वेत मलिक ने कहा कि भारत आने वाले समय में एक शक्तिशाली देश के तौर पर उभर कर सामने आएगा। राजिन्द्र मोहन सिंह छीना ने कैप्टन सरकार पर आरोप लगाया कि वह मोदी सरकार द्वारा जारी फंड्स का सही प्रयोग नहीं कर रही है। प्रदेश की आॢथक स्थिति खतरे में है और जो भी प्रोजैक्ट चल रहे हैं, वे सभी केन्द्र सरकार से मिले फंड्स ही चल रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश हनी ने कहा कि इस समय पंजाब वित्तीय संकट का सामना कर रहा है, इसके बावजूद केन्द्र सरकार सीमावर्ती राज्य पंजाब को फंड लगातार जारी कर रही है।
बैठक में उपस्थित प्रदेश महासचिव एस.पी. केवल गिल, मंडल प्रधानों तथा विधानसभा हलका नॉर्थ से भाजपा नेताओं ने कैप्टन सरकार की जन-विरोधी नीतियों की आलोचना करने के साथ-साथ कहा कि सिख दंगों को लेकर नई वीडियो क्लिप सामने आने पर कांग्रेसी नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ नई एफ.आई.आर. दर्ज करने के साथ-साथ उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इस मौके पर भाजपा नेता राकेश गिल, रीना जेतली, जयश्री गुलाटी तथा डा. हरविन्द्र संधू भी उपस्थित थे।