Edited By Vaneet,Updated: 15 May, 2019 03:52 PM
क्रिकेट से राजनीति में एंट्री करने वाले महान क्रिकेटर गौतम गंभीर आज श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। गौतम गंभीर ने गुरू घर का आशीर्वाद ...
अमृतसर: क्रिकेट से राजनीति में एंट्री करने वाले महान क्रिकेटर गौतम गंभीर आज श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। गौतम गंभीर ने गुरू घर का आशीर्वाद लिया और चुनाव के लिए अरदास की। उन्होंने कहा कि वह जब भी अमृतसर आते हैं तो दरबार साहिब जरूर आते हैं। यहां आकर उन को आत्मिक शांति मिलती है। यहां बता दें कि गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे हैं। इस मौके उन्होंने विरोधियों बारे कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया।