Edited By swetha,Updated: 15 May, 2018 05:15 PM
नहर में गिरे कुत्ते को बचाते हुए चचेरे भाई डूब गए। पप्पू ने गत दिवस उसका भतीजा जोनी पुत्र राजू और उसका बेटा मोनू नहर के नजदीक कुत्ता घुमाने के लिए गए थे।
फतेहगढ़ साहिब(बख्शी) : नहर में गिरे कुत्ते को बचाते हुए चचेरे भाई डूब गए। पप्पू ने गत दिवस उसका भतीजा जोनी पुत्र राजू और उसका बेटा मोनू नहर के नजदीक कुत्ता घुमाने के लिए गए थे।
इसी दौरान कुत्ता नहर में गिर गया। उसको बचाने के लिए मोनू ने नहर में छलांग लगा दी और जोनी ने उसको रस्सी पकड़ा दी। रस्सी टूट जाने कारण वह भी नहर में जा गिरा। इस कारण दोनों युवक नहर में बह गए। उनको कुछ समय बाद इसकी जानकारी गांव वालों ने दी। अभी तक उनके शव बरामद नहीं हुए। वहीं जोनी के पिता राजू ने बताया कि 13 माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। इस संबंधी थाना सरहिंद के ए.एस.आई. हरमिन्दर सिंह के साथ बात की गई तो उन्होंने कहा कि गोताखोरों की टीम की मदद से नहर में से नौजवानों के शवों की तलाश की जा रही है।