आर्थिक तंगी के कारण नहीं करा सका किडनी का इलाज और लगा लिया फंदा

Edited By Des raj,Updated: 27 Jul, 2018 11:22 PM

could not cure kidney due to financial constraints and hanging himself

आज फिर एक व्यक्ति ने आर्थिक तंगी का शिकार होते हुए अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया, जिसके चलते पुलिस ने इस संबंध में धारा 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा शव वारिसों को सौंप दिया है।

खन्ना (सुनील): आज फिर एक व्यक्ति ने आर्थिक तंगी का शिकार होते हुए अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया, जिसके चलते पुलिस ने इस संबंध में धारा 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा शव वारिसों को सौंप दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार गांव माजरी में रहने वाले मलकीत सिंह(49) जोकि पिछले काफी समय से बीमारी के चलते आर्थिक तंगी का शिकार हो गया था और काफी समय से गुमसुम रहने लगा था। एक अन्य मिली जानकारी के अनुसार उसकी 80 प्रतिशत से ज्यादा किडनी भी खराब हो चुकी थी। जिसके चलते वह और अधिक परेशान चल रहा था। इसी परेशानी के चलते मलकीत सिंह ने अपने घर की छत पर डाले गए लैंटर के सरिए से लटककर आत्महत्या कर ली। 

मृतक की पत्नी परमजीत कौर ने बताया कि उसका पति आर्थिक तंगी के चलते परेशान रहते थे। देर शाम वह छत पर चले गए। जब उनकी लड़की ने पिता को आवाज लगाई तो वह नीचे नहीं आए उसने छत पर जाकर देखा तो पति की लाश लैंटर के सरिए से लटक रही थी। लड़की के शोर मचाने पर दरवाजा खोलकर देखा गया तो पति की मौत हो चुकी थी। एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि पत्नी के बयानों पर पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए लाश को वारिसों को सौंप दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!