पंजाब में आज कोरोना से 8 मरीजों की मौत

Edited By Mohit,Updated: 11 Jul, 2020 08:23 PM

coronavirus 8 deaths

पंजाब में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते पिछले चौबीस घंटों में आठ मरीजों की मौत हो गई।

चंडीगढ़ः पंजाब में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते पिछले चौबीस घंटों में आठ मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 195 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के आज शाम जारी बुलेटिन में दी गई। अभी आठ मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इन मौतों में दो पटियाला, दो जालंधर, एक लुधियाना, एक बठिंडा, एक संगरूर और एक पठानकोट जिला शामिल है। 

बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटों में 231 नए पॉजीटिव मामले सामने आने से अब कुल संख्या 7587 हो गई है तथा सक्रिय मरीज 2352 हो गए हैं। राज्य में अब तक 388494 संदिग्धों के सेंपल लिए गए हैं तथा उनमें से 5040 लोगों ने कोरोना को मात दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!