नवांशहर में फोटो स्टेट शॉप के संचालक सहित 2 कोरोना पॉजिटिव

Edited By Mohit,Updated: 25 Jul, 2020 05:10 PM

coronavirus 2 positive case

नवांशहर में एक फोटो स्टेट शॉप के संचालक सहित 2 लोगों की रिपोर्ट आज कोरोना पॉजिटिव पाई गई।

नवांशहर (त्रिपाठी): नवांशहर में एक फोटो स्टेट शॉप के संचालक सहित 2 लोगों की रिपोर्ट आज कोरोना पॉजिटिव पाई गई। सिवल सर्जन डा. राजिन्दर प्रसाद भाटिया ने बताया कि नवांशहर के सिटी थाना के नजदीक स्थित एक फोटो स्टेट शॉप के संचालक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है जबकि एक महिला जो पहले से कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आई थी, भी पॉजिटिव पाई गई है। 

डा. भाटिया ने बताया कि 2 नए मामले सामने आने से जिले में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़ कर 292 हो गई है जिनमें से 230 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं और 3 की मौत हुई है जबकि जिले में एक्टिव मरीजों की गिनती 59 है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 15,970 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं जिसमें से 251 की रिपोर्ट अवेटिड है। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में 76 लोगों को होम क्वारंटाईन किया गया है जबकि 31 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

फोटो स्टेट शॉप की मार्कीट को प्रशासन ने करवाया बंद
नवांशहर के थाना सिटी के नजदीक फोटो स्टेट शॉप की दुकान के संचालक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के उपरान्त प्रशासन द्वारा इस मार्कीट को आज बंद करवा दिया गया। यहां वर्णनीय है कि इस फोटो स्टेट शॉप पर कई निजी तथा सरकारी विभागों का काम करवाने के लिए भी आम तौर पर दुकान पर ग्राहकों की भारी भीड़ लगी रहती है जिसके चलते कई अन्य लोगों के संक्रमित होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन की ओर से उक्त कदम उठाया गया है। सेहत प्रशासन ने सम्पर्क में आने वाले लोगों की पहचान करनी शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!