जालंधर में कोरोना के 13 नए पॉजीटिव केस आए सामने

Edited By Mohit,Updated: 23 Jun, 2020 05:13 PM

coronavirus 13 positive case

कोरोना महामारी का कहर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। रोजाना पॉजीटिव केस सामने आ रहे हैं।

जालंधर (रत्ता): कोरोना महामारी का कहर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। रोजाना पॉजीटिव केस सामने आ रहे हैं। इसी के चलते आज भी जालंधर में 13 पॉजीटिव मामलों की पुष्टि हुई है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार सुबह जहां 26 पॉजीटिव रोगी सामने आए थे, वहीं एक 70 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई थी। 

मिली जानकारी अनुसार गुरु रामदास एन्क्लेव की रहने वाली प्रेम लता की मौत हो गई थी, जिसके रिपोर्ट अब पॉजीटिव आई है। इसके साथ ही जालंधर में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। आज सुबह के पॉजीटिव मामलों को मिलाकर मंगलवार को कुल 39 केस सामने आए हैं। इसके अलावा जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 630 हो गई है, जिनमें से 320 से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 229 केस एक्टिव हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!