Edited By swetha,Updated: 18 Mar, 2020 11:45 AM
कोरोना वायरस के कारण रेलवे को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। वायरस के खौफ के चलते 1 मार्च से लेकर 16 मार्च तक 3.23 लाख रेल यात्रियों ने अपनी टिकटें रद्द करवाई हैं।
लुधियानाःकोरोना वायरस के कारण रेलवे को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। वायरस के खौफ के चलते 1 मार्च से लेकर 16 मार्च तक 3.23 लाख रेल यात्रियों ने अपनी टिकटें रद्द करवाई हैं।
फिरोजपुर रेलवे डिवीजन को 20.79 करोड़ रिफंड करने के कारण 8.34 करोड़ का नुकसान हुआ है। फिरोजपुर डिवीजन पंजाब,जम्मू कश्मीर,हिमाचल प्रदेश के लिए 235 रेलवे स्टेशनों को संचालित करता है। सीनियर डिवीजनल मैनेजर विवेक शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस के डर से लोग रेल यात्रा करने से बच रहे हैं। इसी कारण वह लंबी दूरी की टिकट रद्द करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 1 मार्च को 8347 यात्रियों जबकि 16 मार्च तक 41223 यात्रियों ने टिकट रद्द करवाई। सिर्फ लुधियाना में 12.9 लाख रुपए पिछले 6 दिनों में रेल यात्रियों को रिफंड किए गए हैं।