फिरोजपुर में कोरोना ने आज 8 लोगों की ली जान, इतने मामले आए सामने

Edited By Tania pathak,Updated: 17 May, 2021 06:17 PM

corona killed 8 people in ferozepur today so many cases came to light

फ़िरोज़पुर में कोरोना ने आज 8 लोगों की जान ले ली। आज मृतकों में 6 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। इनमें एक 26 वर्ष की युवती है...

फिरोजपुर (कुमार): फ़िरोज़पुर में कोरोना ने आज 8 लोगों की जान ले ली। आज मृतकों में 6 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। इनमें एक 26 वर्ष की युवती है और मरने वाले आठ व्यक्ति ब्लॉक फ़िरोज़पुर अर्बन, फिरोजशाह, ममदोट, ब्लॉक कस्सूआना और गुरूहरसहाय के रहने वाले थे। जिनमें से एक 26 वर्ष की युवती,एक 32 वर्ष का युवक, एक 65 वर्षीय पुरुष, 70 वर्षीय महिला, 51 वर्षीय पुरुष, दो 52 वर्ष के और एक 60 वर्ष का पुरुष शामिल है।

सिविल सर्जन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जिले भर में 241 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि 202 संक्रमित ठीक हुए हैं। ज़िले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 314 तक पहुंच गई है। इस समय जिला भर में 1709  संक्रमित है, जिनका इलाज चल रहा है। अब तक कुल 10588 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिनमें से 8565 अब तक ठीक हो चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!