Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Mar, 2021 10:02 AM
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की तबीयत स्थिर बताई गई है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों.......
गुडग़ांव(संजय): शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की तबीयत स्थिर बताई गई है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों से मिली जानकारी के मुताबिक पहले की अपेक्षा उनके स्वास्थ्य में सुधार देखा जा रहा है। हालांकि उन्हें अभी भी आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
ज्ञात हो कि सुखबीर सिंह बादल पंजाब के कद्दावर नेता हैं। उन्हें कोरोना संक्रमित होने के एक दिन बाद यानी बीते बुधवार को गुरुग्राम के सैक्टर-38 स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी चिकित्सा जांच के बाद आइसोलेशन वार्ड में उनका इलाज किया जा रहा है।