Edited By prince,Updated: 26 Apr, 2021 07:09 PM
जिले में कोरोना महामारी का विस्तार चिंताजनक होता जा रहा है। आज कुल 15 कोरोना पीड़ितों की मौत हो गई जिसमें 11 महिलाएं शामिल है।
लुधियाना (सहगल): जिले में कोरोना महामारी का विस्तार चिंताजनक होता जा रहा है। आज कुल 15 कोरोना पीड़ितों की मौत हो गई जिसमें 11 महिलाएं शामिल है। जिले में आज 803 नए संक्रमित सामने आए है। जिसमें 753 मरीज जिले से तथा 80 मरीज दूसरे जिलों से संबंधित है। जिन 15 मरीजों की आज मौत हुई है उनमें 10 लुधियाना के रहने वाले थे जबकि शेष 5 में से 3 दिल्ली 1 जालंधर 1 फिरोजपुर का रहने वाला था।
जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 50356 हो गई है। इनमें से 1309 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें 7478 पॉजिटिव मरीज दूसरे जिलों तथा राज्यों से संबंधित है। दूसरे जिलों तथा राज्यों से संबंधित 675 मरीजों की मौत हो चुकी है। 293 बाहरी मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन है। इसके अलावा 1082 मरीज जिले के रहने वाले हैं। जो विभिन्न अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं। कुल 5657 पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं।
अस्पतालों में वैक्सीन का स्टॉक खत्म, लोगों में निराशा
जिले के निजी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है। जिसके चलते अस्पतालों में आए अधिकतर मरीजों को वैक्सीन नहीं लग पायी। इनमें कई बुजुर्ग भी शामिल थे जो निराश होकर वापस लौटते दिखाई दिए। वैक्सीन कब तक आ जाएगी इस बारे में जिले के नोडल अफसर डॉक्टर पुनीत जुनेजा कुछ भी स्पष्ट नहीं कर पाए।