Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 May, 2021 05:14 PM
जिला फिरोजपुर में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और इस वायरस से होने वाली मौतों की संख्या.....
फिरोजपुर(कुमार): जिला फिरोजपुर में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और इस वायरस से होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिले में कोरोना से 7 और लोगों की जाने चली गई हैं, जिनमें 5 महिलाएं और 2 पुरुष भी हैं। इसके साथ ही आज 263 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
आज जिन लोगों की मौत हुई वे ब्लॉक फिरोज़पुर अर्बन, ममदोट जीरा और मक्खू ब्लॉक के रहने वाले थे, जिनकी उम्र 46, 50,70, 72 ,48, 36 और 68 वर्ष थी। इन मौतों के साथ जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 299 तक पहुंच गया है। आज यहां 132 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। इस समय जिले में 1665 संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
सिविल सर्जन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले में 10,186 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिनमें से 8222 तक ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा फिरोजपुर अर्बन ब्लॉक, फिरोजशाह, गुरुहरसहाय ब्लॉक में कोरोना से पीड़ित मरीजों और मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here