Edited By Mohit,Updated: 26 Nov, 2018 06:51 PM
सन्दौड़ नजदीकी गांव माणकी मे अज्ञात लुटेरों द्वारा सहकारी सभा के कर्मचारियो पर गोली चलाकर करीब ग्यारह लाख की लूट करने का समाचार है। सहकारी सभा के कर्मचारी रजिन्दर सिंह.......
सन्दौड़ (रिखी): सन्दौड़ नजदीकी गांव माणकी मे अज्ञात लुटेरों द्वारा सहकारी सभा के कर्मचारियो पर गोली चलाकर करीब ग्यारह लाख की लूट करने का समाचार है। सहकारी सभा के कर्मचारी रजिन्दर सिंह ने बताया कि वह एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर सहकारी सभा माणकी से सहकारी बैंक पंजगराईयां मे कैश जमा करवाने के लिए जा रहे है और उनके पास करीब 11 लाख रुपए कैश था जिसको मोटरसाईकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियो की तरफ से लूट लिया गया है।
उन्होंने बताया कि गांव माणकी से पंजगराईयां के बीच लुटेरो द्वारा उनके आंखो मे मिर्चे डालकर उनके साथ सवार सिंगारा सिंह कर्मचारी सहकारी सभा माणकी पर गोली चलाकर नगदी छीन ली गई है। उन्होंने बताया कि इस मौके लुटेरो द्वारा चलाई गोली में सिंगारा सिंह के टांग मे गोली लगने करके वह घायल हो गए है। इस मौके पर पहुंचे एस.एस.पी श्री सन्दीप गर्ग ने बताया कि करीब 11 लाख की इस लूट की इस वारदात मे पुलिस ने इस घटना बारे सभी तथ्य खंगालकर गहराई के साथ जांच शुरू कर दी है और जल्दी ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि घायल सिंगारा सिंह को सिवल हस्पताल मलेरकोटला मे दाखिल करवा दिया गया है खबर लिखे जाने तक वह इलाज के लिए दाखिल थे।इस मौके एस.पी. जगजीत सिंह,डी.एस.पी श्री जोगी राज, डी.एस.पी श्री पलविन्दर सिंह चीमा,सी.आई.ए. इंचार्ज दलजीत सिंह चीमा,एस.एच.ओ सन्दौड़ परमिन्दर सिंह, एस.एच.ओ सुखवीर सिंह तूर शेरपुर सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर उपस्थित थी।