Edited By Tania pathak,Updated: 07 Sep, 2020 02:07 PM
बीती रात पुलिस के आने बावजूद भी वो लोग कार से निकलते हुए गाली देकर कर गए ये सारी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच...
फाजिल्का/फिरोजपुर: फाजिल्का में देर रात एसएसपी कार्यालय में तैनात कांस्टेबल समेत कुछ अज्ञात लोगों की तरफ से एक व्यक्ति के घर जानलेवा हमला किया गया। मारपीट और गाली-गलौच के बाद तोड़फोड़ का भी प्रयास किया गया। शोर सुन आसपास के लोग इक्कठा हो गए और उन्होंने पुलिस को फोन किया। मिली जानकारी मुताबिक़ पुलिस कर्मचारी हरजिंदर सिंह सैनी का रिश्तेदार चमकौर नामक व्यक्ति लगभग एक वर्ष पूर्व आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या कर ली थी। जो रिश्ते में कांस्टेबल का चचेरा भाई था। ऐसे में परिवार वालों ने उसका नाम भी शामिल कर दिया था किंतु इसके बावजूद भी हरजिंदर सिंह उसके साथ रंजिश रखता था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बीती रात पुलिस के आने बावजूद भी वो लोग कार से निकलते हुए गाली देकर कर गए ये सारी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आरोपी कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।