पंजाब में कांग्रेस पुन: वापसी करेगी, किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार विफल: मनीष तिवारी

Edited By Vatika,Updated: 27 Feb, 2021 12:58 PM

congress will return again in punjab

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद मनीष तिवारी ने दावा किया कि पंजाब में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सत्ता में पुन: वापसी होगी।

जालन्धर(धवन): कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद मनीष तिवारी ने दावा किया कि पंजाब में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सत्ता में पुन: वापसी होगी। वह आज यहां पंजाब केसरी से विशेष बातचीत कर रहे थे। उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता व लार्ज इंडस्ट्रीज कार्पोरेशन के चेयरमैन पवन दीवान भी थे। तिवारी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र इस समय राज्य के सबसे बड़े नेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं। उन्होंने जिस तरह से किसानों या जनता से जुड़े मामलों में स्टैंड लिया है उसकी सभी ने सराहना की है। कैप्टन अमरेन्द्र के हाथों में कांग्रेस का भविष्य सुरक्षित है। दूसरी तरफ न तो अकाली दल, न भाजपा और न ही आम आदमी पार्टी के पास कैप्टन अमरेन्द्र के कद का कोई नेता उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार विफल हुई है। किसानों में कृषि कानूनों को लेकर भारी रोष है। कृषि कानून लागू करके केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य खत्म करने की साजिश रची है। वास्तव में जब तक इन कृषि कानूनों को केंद्र सरकार वापस नहीं लेती तब तक किसान अपना आंदोलन बंद भी नहीं करेंगे और कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है।तिवारी ने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार बुरी तरह से विफल हुई है। जब केंद्र में डा. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में सरकार काम कर रही थी तो उस समय भी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम शिखर पर थे मगर डा. मनमोहन सिंह की सरकार ने पैट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ौतरी का बोझ जनता पर नहीं डाला था बल्कि सरकार ने स्वयं उसका बोझ सहा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!