जाखड़ ने साहिल मिड्ढा को बनाया पंजाब कांग्रेस का सैक्रेटरी

Edited By Vatika,Updated: 23 Feb, 2019 10:57 AM

congress secretary sahil midha

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आज कांग्रेस नेता साहिल मिड्ढा को पंजाब कांग्रेस कमेटी का सैक्रेटरी नियुक्त किया है। इससे पहले साहिल मिड्ढा जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं। जाखड़ ने जालंधर में...

जालंधर(धवन): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आज कांग्रेस नेता साहिल मिड्ढा को पंजाब कांग्रेस कमेटी का सैक्रेटरी नियुक्त किया है। इससे पहले साहिल मिड्ढा जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं। जाखड़ ने जालंधर में सैक्रेटरी पद पर दूसरी नियुक्ति की है। इससे पहले उन्होंने अतुल सूद को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सैक्रेटरी बनाया था। 

साहिल को जारी किए गए पत्र में जाखड़ ने कहा है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नीतियों को आम जनता के बीच में लेकर जाएं। पंजाब में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सरकार द्वारा शुरू किए गए जन कल्याण के कार्यों को भी जनता के बीच ले जाना है तथा लोकसभा चुनाव से पहले नौजवान वर्ग को कांग्रेस के साथ जोडऩा है ताकि पंजाब में पार्टी अधिक से अधिक सीटें जीतकर केन्द्र में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बना सके। 

साहिल मिड्ढा ने कहा कि वह पार्टी की आकांक्षाओं पर पूरा उतरने की कोशिश करेंगे तथा उनकी चेष्टा रहेगी कि पार्टी लोकसभा चुनाव में सभी 13 सीटों पर जीत हासिल करे। वह अभी से नौजवान वर्ग के बीच राहुल गांधी तथा कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की नीतियों को लेकर जाएंगे। वह वरिष्ठ कांग्रेसी महिलाओं के आशीर्वाद से आगे बढ़ेंगे तथा उनकी कोशिश होगी कि शहरी क्षेत्रों में कांग्रेस का प्रदर्शन और भी बेहतर रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!