कांग्रेस प्रधान बनने के बाद नौजवानों के लिए शुरू किए पायलट प्रोजैक्ट को भूलने लगे राहुल

Edited By swetha,Updated: 10 Apr, 2019 12:50 PM

congress president rahul gandhi forget

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरु किया गया गैर राजनीतिक पारिवारिक पृष्ठभूमि वाले नौजवानों को आगे लाने वाला पायलट प्रोजैक्ट दम तोड़ता नजर आ रहा है।

गुरदासपुर(हरमनप्रीत): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरु किया गया गैर राजनीतिक पारिवारिक पृष्ठभूमि वाले नौजवानों को आगे लाने वाला पायलट प्रोजैक्ट दम तोड़ता नजर आ रहा है। क्योंकि पंजाब में 9 लोकसभा सीटों पर टिकट आबंटन के दौरान राहुल गांधी के पिटारे से यूथ कांग्रेस से संबंधित किसी नौजवान को टिकट नसीब नहीं हुई है। राहुल गांधी ने नौजवानों को राजनीति की सबसे ऊपरी मंजिल तक पहुंचाने के लिए साल 2009 में पायलट प्रोजैक्ट शुरू किया था। इसके तहत न सिर्फ यूथ कांग्रेस के सभी पदों के लिए चुनाव करवाने की रिवायत शुरू की गई थी बल्कि यह चुनाव जीतने वाले कई नौजवानों को आगे चल कर लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी लड़ाए गए। 

अकेले पंजाब में ऐसे दर्जनों नौजवान हैं, जो इस प्रोजैक्ट से राजनीति के आसमान में तारें की तरह चमक चुके हैं। राजा वङ्क्षडग़ भी इसी प्रोजैक्ट की बदौलत आल इंडिया यूथ कांग्रेस के प्रधान रहने के अलावा 2 बार विधायक बन चुके हैं, जिनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि गैर राजनीतिक है। वहीं रवनीत बिट्टू की पृष्ठभूमि भले ही राजनीतिक है मगर उनकी असली पहचान यूथ कांग्रेस में की गई मेहनत की बदौलत ही बनी थी।  अब जब राहुल गांधी का ध्यान यूथ कांग्रेस से हटकर सीनियर नेताओं की ओर अधिक होता दिखाई दे रहा है। 2014 के लोकसभा चुनावों में रवनीत सिंह बिट्टू और विजय इंद्र सिंगला को छोड़ पंजाब में किसी नए नौजवान चेहरे को टिकट नहीं दी गई। अब जबकि 9 सीटों पर कांग्रेसी प्रत्याशियों का ऐलान हो चुका है तो भी यूथ कांग्रेस से संबंधित किसी एक भी प्रत्याशी को टिकट नहीं दी गई। जबकि आनंदपुर साहिब से पंजाब यूथ कांग्रेस प्रधान अमरप्रीत सिंह लाली टिकट के मुख्य दावेदार हैं। 

2009 में दी थीं 4 टिकटें 
2009 के दौरान राहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों में नौजवानों को उत्साहित करने के लिए पंजाब की कुल 13 सीटों में से आनंदपुर साहिब, फरीदकोट और संगरूर से यूथ नेताओं को चुनाव लड़वाया था, जिनमें से 2 सीटों पर नौजवान चेहरे विजेता रहे थे। इसी तरह 2014 के लोकसभा चुनावों में भी लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू और संगरूर से विजय इंद्र सिंगला को चुनाव लड़ाया गया था। रवनीत बिट्टू चुनाव जीत गए थे, मगर सिंगला यह चुनाव हार गए थे।

यूथ नेता विरोधी अकाली उम्मीदवार  क्षेत्र         परिणाम
रवनीत सिंह बिट्टू डा. दलजीत सिंह चीमा  आनंदपुर साहिब विजयी
विजय इंद्र सिंगला    सुखदेव सिंह ढींडसा     संगरूर  विजयी
सुखविंद्र सिंह डैनी परमजीत कौर गुलशन   फरीदकोट   पराजित

2012 के विधानसभा चुनाव में 6 यूथ नेताओं को दी टिकटें
2012 के विधानसभा चुनावों के दौरान पंजाब में बलाचौर, गिद्दड़बाहा, फतेहगढ़ साहिब, पायल, मजीठा, फिरोजपुर देहाती से संबंधित 6 क्षेत्रों में यूथ कांग्रेस के नेताओं को टिकटें देकर चुनाव मैदान में उतारा था, जिसमें से गिद्दड़बाहा और फतेहगढ़ साहिब को छोड़कर शेष 4 क्षेत्रों में यूथ नेता पराजित हो गए थे।  

यूथ नेता का नाम    विरोधी अकाली उम्मीदवार क्षेत्र परिणाम
अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग    संत सिंह बराड़  गिद्दड़बाहा    विजयी 
राजविंद्र लक्की  नंद लाल   बलाचौर   पराजित
शैलेंद्रजीत शैली बिक्रम सिंह मजीठिया मजीठा     पराजित
लखबीर सिंह लक्खा   चरणजीत सिंह अटवाल   पायल    पराजित
कुलजीत सिंह नागरा प्रेम सिंह चंदूमाजरा फतेहगढ़ साहिब  विजयी 
सतकार कौर जोगेंद्र सिंह जिंदू    फिरोजपुर देहाती  पराजित


2017 में करीब 15 क्षेत्रों में उतारे थे नौजवान चेहरे

2017 में पंजाब में हुए विधानसभा चुनावों में भी राहुल गांधी ने नौजवानों को आगे लाने के लिए पंजाब के करीब 15 विधानसभा हलकों में नौजवान चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा था। 4 नौजवानों को छोड़कर शेष नौजवानों ने विधानसभा की सीढिय़ा चढ़ी थीं। अधिकांश नौजवान ऐसे थे, जिन्होंने गैर राजनीतिक पारिवारिक पृष्ठभूमि होने के बावजूद पहली बार चुनाव लड़ कर जीता था।  

यूथ नेता का नाम  विरोधी उम्मीदवार क्षेत्र परिणाम
वरिंद्रजीत सिंह पाहड़ा गुरबचन सिंह बब्बेहाली गुरदासपुर विजयी
सुखपाल सिंह भुल्लर  विरसा सिंह वल्टोहा    खेमकरण      विजयी
कुलबीर सिंह जीरा  हरी सिंह जीरा  जीरा     विजयी
राजा वडिंग  हरदीप सिंह डिम्पी ढिल्लों   गिद्दड़बाहा    विजयी
सतकार कौर      जोगेंद्र सिंह जिंदू    फिरोजपुर देहाती  विजयी 
अंगद सिंह  जरनैल सिंह वाहद    नवांशहर  विजयी
अमित विज    अश्विनी शर्मा  पठानकोट    विजयी
लखबीर सिंह लक्खा गुरप्रीत सिंह लापरा     पायल विजयी
देवेंद्र घुबाया    सुरजीत कुमार ज्याणी   फाजिलका     विजयी
देवेंद्र गोल्डी    जसवीर सिंह जस्सी    धूरी  विजयी
सुखविंद्र सिंह डैनी दलबीर सिंह     जंडियाला गुरु  विजयी
खुशबाज जटाणा    प्रो. बलजिंदर कौर    तलवंडी साबो     पराजित 
विक्रमजीत चौधरी     बलदेव सिंह खैहरा  फिल्लौर    पराजित
बरिंद्र ढिल्लों   अमरजीत सिंह संदोआ    रूपनगर    पराजित
दामन बाजवा  अमन अरोड़ा    सुनाम    पराजित    

 
 

 
   
   



 

     

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!