जहरीली शराब कांड के विरोध में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
Edited By Vaneet,Updated: 26 Aug, 2020 04:41 PM
तरनतारन के कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मनजीत सिंह घसीटपुर ने आज पार्टी की घटिया कारगुजारी के...
तरनतार(रमन): तरनतारन के कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मनजीत सिंह घसीटपुर ने आज पार्टी की घटिया कारगुजारी के चलते नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा दे दिया है।
मनजीत सिंह ने रोष जहिर करते बताया कि जिले में जहरीली शराब के कारण हुई मौतों के सम्बन्ध में शराब के रैकेट में शामिल कुछ विधायक और उनके पी.ए. सम्बन्धित मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह से कई बार मिलने के लिए समय मांगा था परन्तु उन्होंने एक बार भी मिलने का समय नहीं दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की तरफ से करीब 4 साल पहले विधानसभा मतदान के समय लोगों के साथ किए गए वादों में से एक भी पूरा नहीं किया गया। इसके इलावा उन्होंने बताया कि पार्टी में कांग्रेसी वर्करों की कोई भी अहमीयत नहीं है और न ही उनकी कोई कद्र है।