कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ लगाया विशाल धरना

Edited By Anjna,Updated: 18 Jun, 2018 08:01 AM

congress leaders protest against the central government

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से दिए गए कार्यक्रम के अनुसार कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंद्रा और पंजाब यूथ कांग्रेस के सचिव मोहित महिन्द्रा के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत पी.ए. बहादुर खान के नेतृत्व में गांव आलोवाल में...

पटियाला (राजेश) : आल इंडिया कांग्रेस कमेटी और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से दिए गए कार्यक्रम के अनुसार कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंद्रा और पंजाब यूथ कांग्रेस के सचिव मोहित महिन्द्रा के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत पी.ए. बहादुर खान के नेतृत्व में गांव आलोवाल में किसानों और कांग्रेसियों ने संयुक्त तौर पर केंद्र की भाजपा सरकार की लोक विरोधी नीतियों के खिलाफ जन जागरूकता फैलाने के मद्देनजर धरना लगा कर प्रदर्शन किया।

इस मौके पर बहादुर खान और कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में डीजल का ड्रम 8182 रुपए में मिलता था जोकि अब मोदी सरकार में 13800 रुपए में मिल रहा है। मनमोहन सिंह सरकार महंगे रेट पर तेल खरीद कर आम जनता को सस्ते मूल्य पर देती थी जबकि मोदी सरकार सस्ते रेट पर तेल खरीद कर आम जनता को महंगे रेट पर बेच कर लोगों के साथ सीधे तौर पर लूट कर रही है, जिसके साथ महंगाई बढऩे से आम जनता में हाहाकार मची हुई है। उन्होंने कहा कि यदि जल्दी ही केंद्र सरकार ने तेल की कीमतों में की गई वृद्धि को वापस लेकर आम जनता को राहत न प्रदान की तो जिले में मोदी सरकार का स्यापा करते हुए जगह-जगह पर धरने और प्रदर्शन किए जाएंगे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!