दोस्त ने ही किया था कांग्रेस नेता का कत्ल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 Feb, 2020 10:28 AM

congress leader shot dead

जिला यूथ कांग्रेस के पूर्व महामंत्री प्रॉपर्टी डीलर अमनदीप सिंह गोशू (40) की उसके दोस्त ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।

नाभा(भूपा, जैन, गोयल): जिला यूथ कांग्रेस के पूर्व महामंत्री प्रॉपर्टी डीलर अमनदीप सिंह गोशू (40) की उसके दोस्त ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। देर शाम डी.एस.पी. वरिन्दरजीत सिंह थिंद ने बताया कि मामले में जांच के आधार पर गोशू के दोस्त धर्मजीत सिंह उर्फ सोनी के खिलाफ कत्ल और आर्म्ज एक्ट अधीन मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। 

उन्होंने बताया कि धर्मपाल उर्फ सोनी जो कि गोशू का दोस्त था। अकसर गोशू को किसी वित्तीय मामले संबंधी परेशान करता रहता था। बीती रात दोनों आपस में मिले और वापसी समय कथित आरोपी ने गोशू की रिवॉल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी है। कथित आरोपी अभी फरार है, जिसको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। उन्होंने भरोसा दिया कि कथित आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!