Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Nov, 2017 09:07 PM
देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 1984 में हुई हत्या के बाद भड़के सिख दंगों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह ...
नई दिल्ली/चंडीगढ़: देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 1984 में हुई हत्या के बाद भड़के सिख दंगों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि कातिलों को ऊंचे पद देने वाली कांग्रेस पंजाब में इंदिरा गांधी की प्रतिमा लगाकर नाइंसाफी कर रही है।
दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आज यहां बयान जारी कर इसकी जानकरी दी। सिख दंगों की याद में आज कमेटी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में सुखबीर ने कहा, ‘‘आजादी की लड़ाई के दौरान सबसे ज्यादा कुर्बानी सिख कौम ने दी। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सरपरस्ती में सिखों का कत्लेआम करके उनकी कुर्बानियों को अपमानित किया गया। बयान के अनुसार पंजाब के उप मुख्यमंत्री रह चुके सुखबीर ने कहा कि सभी जानते हैं कि कत्लेआम किसने, क्यों तथा किसकी शह पर करवाया था। उन्होंने कहा कि कातिलों को ऊंचा पद देने वाली कांग्रेस अब पंजाब में इंदिरा गांधी की प्रतिमा लगाकर सिख समुदाय के साथ नाइंसाफी कर रही है।